बड़ी ख़बरमनोरंजनराष्ट्रीय

30 सितंबर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल 30 सितंबर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जानकारी दी है। बता दें कि, आशा पारेख अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आशा पारेख की बेहतरीन फिल्में

79 वर्षीय आशा पारेख ने ‘दिल देके देखो’, ‘कटी पतंग’, ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कारवां’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक ऐक्ट्रस माना जाता है। इससे पहले 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दिया था। पारेख ने 1990 के दशक के आखिर में प्रशंसित टीवी धारावाहिक ‘कोरा कागज’ का निर्देशन किया था। एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी उनका काम अभूतपूर्व रहा।  

https://twitter.com/ANI/status/1574663389187833856?s=20&t=xAjh0_FLC6rd9xk6E81eXw

Related Articles

Back to top button