Advertisement

Goa में BJP-Congress पर अरविंद केजरीवाल का वार, बोले- भाजपा ने 15 सालों में किए सिर्फ घोटाले

गोवा में Arvind Kejriwal
Share
Advertisement

गोवा/नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज डोना पाउला, गोवा (Goa) पहुंचे। यहां उन्होनें प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होनें भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गोवा में Arvind Kejriwal ने कहा गोवा में भाजपा ने 15 साल राज किया। मैं पूछना चाहता हूं कि इन 15 सालों में भाजपा ने गोवा के लोगों के लिए क्या किया? कुछ भी नहीं किया। भाजपा ने 15 सालों में सिर्फ घोटाले किए।

Advertisement

गोवा में भाजपा ने 15 साल किया राज

अरविंद केजरीवाल ने कहा BJP खुल कर कह रही है कि हमारे 8 MLAs आ गए तब भी हम ही सरकार बनाएंगे, हम विधायक खरीद लेंगे! इससे ज्यादा बेशर्मी क्या हो सकती है? हमने Voters के हाथ में अपने हाथ काट के दे दिए हैं। साथ ही केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी को वोट देने से आपको 5 साल में कम से कम ₹10 लाख का लाभ मिलेगा।

बीजेपी खुलकर बोल रही है कि हम विधायक खरीद लेंगे

गोवा में Arvind Kejriwal बोले भाजपा ने 15 साल तक राज्य पर शासन किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए क्या किया है? मैं गोवा में BJP के समर्थकों से अपील कर रहा हूं, हमें एक मौका दें। हमारे पास Goa के लिए एक विजन है, हम आपको वो देंगे जो बीजेपी देने में नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें