Advertisement

BJP का 5 साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’: CM योगी ने की Press Conference, बोले- 3 साल में UP की सुधारी गई छवि

BJP report card
Share
Advertisement

लखनऊ: आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बीजेपी सरकार के 5 सालों (BJP report card) का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) पेश किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायी। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 40 लाख श्रमिक जो रोजी-रोटी के बाहर गए थे उन्हें सकुशल लाने का प्रबंधन और उनके भरण-पोषण का पूरा ध्यान हमारी सरकार ने पहली कोरोना वेव में किया था।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेस में CM ने कहा (BJP report card) जिस उत्तर प्रदेश में पुलिस रिफार्म एक सपना था, क्योंकि कोई सोचता ही नहीं था। सत्ता में आने के बाद पुलिस राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा हो जाता था। हमने डेढ़ लाख पुलिस की निष्पक्ष तरीके से भर्ती का काम पूरा किया। जितनी सरकारी नौकरी सपा-बसपा ने मिलकर पिछले 10 सालों में नहीं दी थी उससे ज्यादा नौकरी भाजपा सरकार ने महज 5 सालों में दी है।

2017 में BJP सरकार आने के बाद 1.44 लाख सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले सपा-बसपा के राज में सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित रहने वाली बहन-बेटियों को उनके हिस्सा का आसमान भाजपा सरकार ने दिलाया ताकि वो अपने सपनों की उड़ान भर सकें। यूपी के सरकारी स्कूल जो सपा-बसपा के राज में जर्जर और खस्ताहालत में थे, 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए लगभग 1.44 लाख सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली गई।

43 लाख से अधिक गरीब लोगों के लिए पक्के मकान बनवाए

CM ने कहा तब- भू-माफियाओं के हवाले था यूपी अब- बुलडोजर चलाकर 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति भू-माफियाओं के कब्जे से कराई गई मुक्त। तब-अपनी मूर्ति बनवाने और घर के मनोरंजन के लिए खर्च किए जाते थे हजारों करोड़ रुपये अब- 43 लाख से अधिक गरीब लोगों के लिए पक्के मकान बनवाए।

70% से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (BJP report card) कहा 15 से 17 वर्ष के 1 करोड़ 67 लाख़ 281 युवाओं ने पहली डोज़ ले ली है। कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज़ अब तक उत्तर प्रदेश में दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। 70% से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख़ 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली है।

2017 से अब तक कोई भी दंगा और आतंकी घटना नहीं हुई

आगे उन्होनें कहा उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती भी की गई है। यूपी पहला राज्य है जिसने सीमावर्ती क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। 2017 से अब तक कोई भी दंगा और आतंकी घटना नहीं हुई है। 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला पुलिसकार्मिक जितनी थीं आज उसकी ठीक तीन गुना हैं, यानि 5 सालों में तीन गुना महिला पुलिसकार्मिकों को भर्ती किया गया है, वे सभी अपनी सेवाएं राज्य में दे रही हैं और महिला सुरक्षा का एक सशक्त नमूना पेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *