Advertisement

मोदी ने हिमाचल से भरी चुनावी हुंकार कहा- एक समय था जब विकास की फाइलें भटकती रहती थी

Share
Advertisement

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का दौरा किया, इसी के साथ  जनता को संबोधित भी किया, आपको बतालदें कि उनका ये दौरा कई दिन पहले होने था लेकिन किसी कारणवस इसमें देरी  हो गई। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मोदी ने इस रैली में क्या-क्या कहा

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब देश की आजादी के 100 साल होंगे तो हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा। इसलिए आने वाले 25 वर्षों का एक-एक दिन हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। भारत की आजादी का अमृतकाल शुरू हो चुका है, जिसमें हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले कुछ महीनों में हिमाचल की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें  इस रैली में उन्होंने

 डबल इंजन सरकार की ताकत का भी अहसास कराया है। इस डबल इंजन की ताकत ने हिमाचल के विकास को डबल तेजी से आगे बढ़ाया है। डबल इंजन की सरकार का काम करने का तरीका अलग है। हमारी प्राथमिकता ये है कि लोगों के जीवन को आसान कैसे बनाएं। इसलिए हम जनजातीय क्षेत्रों, पहाड़ी क्षेत्रों पर सबसे अधिक बल दे रहे हैं। हमारी सरकार ने एक और फैसला लिया है। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का फैसला ये दिखाता है कि हमारी सरकार जनजातीय लोगों के विकास को कितनी प्राथमिकता दे रही है।

इतना ही नहीं एक नए रूट पर  नई वन्दे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने कास काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें