Advertisement

CM केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोले शिवसेना प्रमुख, ‘केंद्र सरकार SC का फैसला नहीं मानती’

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (24 मई, बुधवार) मुंबई में मातोश्री बंगले में आकर उद्धव ठाकरे से मिले। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। इस मुलाकात के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ साल की लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए केंद्र सरकार ने अपनी मनमर्जी से एक अध्यादेश लाकर जनता की चुनी हुई सरकार के ऊपर उप राज्यपाल को थोप दिया।

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का राज चलेगा या गवर्नर का? लेकिन केंद्र सरकार को लोकतंत्र और जनता से कोई सरोकार नहीं है। वे अहंकार से भरे हुए हैं। 2024 में अगर यह सरकार फिर से आई तो लोकतंत्र नहीं बचेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन अहंकार से भरी केंद्र सरकार को लगा कि सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ फैसला देने की हिम्मत कैसे कर सकती है। यह मंशा रखते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया और अध्यादेश लाकर सारे अधिकार उप राज्यपाल को सौंप दिए।

‘आप के नेता नहीं बिके तो जनता की चुनी हुई सरकार का हक छीन लिया’

अरविंद केजरीवाल दूसरी बार उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री आए। उन्होने कहा कि सरकार आते ही केंद्र ने हमारे अधिकार छीन लिए। पहले उन्होंने ऑपरेशन लोटस चलाया. जब आम आदमी पार्टी का एक भी नेता नहीं बिका तो अध्यादेश लाकर हमारे दिल्ली की जनता का हक छीन लिया। हमारी लड़ाई मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ है। विधायकों को तोड़ कर देश भर में सरकार बनाना बीजेपी का धंधा है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर जनता की चुनी हुई सरकारें तोड़ी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *