Advertisement

Aaj Ka Rashifal 11 दिसंबर 2022:  आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ, कुछ के लिए सावधानी भरा, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी। आत्म नियंत्रण बनाए रखें। भावनात्मक संतुलन रखें। सुख सौख्य बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे। सहनशीलता बढ़ाएंगे। विनम्रता से काम लेंगे। समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं।

वृष

सामाजिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे।  मान सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे. सभी प्रभावित होंगे। साहस पराक्रम बना रहेगा। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण मामले गति लेंगे। आलस्य का त्याग करें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। खानपान पर जोर बना रहेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। लोकप्रियता और साख बढ़ेगी। अनुकूलन बढ़त पर रहेगा. पुण्यकार्यां से जुड़ेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों को गति देंगे। परंपरागत योजनाएं आगे बढ़ेंगी. चहुंओर सफलता पाएंगे। आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। घर में आनंद उत्सव सा माहौल बना रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। शासन व सत्ता का सहयोग मिलने से आप पूरे जोश में रहेंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न होंगे। रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं का आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत संबंध बेहतर होंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी वह कम लाभ में ही अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे और किसी कार्य के संपन्न होने से आपको प्रसन्नता और खुशी बनी रहेगी। आपको व्यवसाय संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा,जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगा सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। सकारात्मकता बनाए रखेंगे। विभिन्न विषयों में तेजी लाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं पक्ष में होंगी। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। समर्थन सहयोग पाएंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ कामों को लेकर उलझन में रहेंगे,जिसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। योग्यता प्रदर्शन बनाए रखेंगे. धर्म आस्था में वृद्धि बनी रहेगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर कार्य करने के लिए रहेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो आपकी चिंता भी समाप्त होगी और धर्म-कर्म के कार्यों आप काफी रूचि बढ़ेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी से अपने मन की बात करने से बचें,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। भाग्य में वृद्धि बनी रहेगी. सहज प्रयासों को गति देंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे।

धनु

आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी बात को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो आज वह भी समाप्त होगी। धैर्य से कार्य करेंगे. व्यवस्थागत प्रयासों में सतर्क रहेंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। कामकाज बेहतर होगा। सफलता सामान्य रहेगी। ठगों एवं अपरिचितों से दूर रहें। स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है।

मकर

परिरिस्थितियों की अनुकूलता बढ़ेगी। परिश्रम  और नेतृत्व क्षमता से बडे़्र प्रयास बनाएंगे. लाभ विस्तार को बल मिलेगा. साझा प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। भूमि भवन के विषयों में गति आएगी।प्रयास संवरेंगे. करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष को अवसर नहीं देंगे। लापरवाही से बचेंगे। फोकस बनाए रखेंगे। जोखिम के कार्यां को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। उद्योग व्यापार में तेजी दिखाएंगे। करीबी उपलब्धि पाएंगे। सफलता बढे़गी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से कुछ सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे,तो वह पूरा हो सकता हैं,लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपना काफी समय उसी में ही लगा देंगे और आपके कुछ आवश्यक कार्य को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी,जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप बिना सोच विचार किए अपनी शान शौकत की वस्तुओं के लिए काफी धन व्यय कर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें