Advertisement

हिमाचल: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने सीएम, आज दोपहर लेंगे शपथ

Share
Advertisement

हिमाचल में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाज़ी मार के अपनी सत्ता काबिज कर ली है तो वहीं कल पार्टी ने अपने सीएम की भी घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी में महतव्पूर्ण स्थान रखने वाले विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल की सीएम बागडोर सौंप दी गई है। पार्टी ने ये घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि आम परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही पूरी तरह से मौका दिया जाएगा।

Advertisement

सुखविंदर सुक्खू काफी जमीनी तौर पर जुड़े हुए इंसान है उन्होनें अपनी जिंदगी छात्र राजनीति से की और अपने करियर से ही उनके राजनीति की धाक रहती थी। उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की और फिर नगरपालिका के चुनाव लड़े। यह चुनाव जीतने के बाद वह अपने गृह जिले हमीरपुर चले गए। बता दें, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी में करीब-करीब हर काम किया है। वह शुरुआती राजनीतिक जीवन में एनएसयूआई में थे और फिर उनका काम देख पार्टी ने उन्हें प्रदेश इकाई का प्रमुख बना दिया।

बता दें सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के 15 वें सीएम होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की कमान हरोली से रहे विधायक मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है। वहीं आज दोपहर 1:30 बजे शिमला के रिज मैदान में दोनों ही अपने अपने पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *