Advertisement

पंजाब में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का ऋतिक, रेस्क्यू के लिए NDRF से मांगी गई मदद

Share
Advertisement

Hoshiarpur News: पंजाब होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला गांव बैरमपुर ख्याला से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें गढ़दीवाला गांव के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का 6 साल का नन्हा बच्चा ऋतिक 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है। खबरों की माने तो बच्चा खेत में खेल रहा था तभी एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ जाता है। उससे बचने के लिए बच्चा भागने लगता और खुले पड़े Borewell(बोरवेल) के करीब दो ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ जाता है। लेकिन पैर फिसलने के कारण वो सिर के बल बोरवेल में गिर जाता है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बच्चे तक पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

NDRF को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया

पुलिस की टीम ने सेना की मदद मांग लिया है। बता दें बोरवेल करीब 300 फुट गहरा है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की बच्चा करीब 200 फुट नीचे जाकर फंस गया है। फिलहाल ये घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में ही खेल रहा था। एक जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम संगरूर से होशियारपुर के लिए रवाना भी हो गई है। यह घटना होशियारपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर की बताया जा रहा है।

भगवंत मान ने ट्वीट कर चिंता जताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ट्वीट कर बच्चे के लिए चिंता जताया है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि होशियारपुर में 6 साल का बच्चा ऋतिक बोरवेल में गिर गया है। हम सब उसकी सकुशल निकासी की दुआ करते है। इसके साथ वो जिले के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *