Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु के नेलमंगला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 70 साल की महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम शोभा था और वह अपने पति रंगनाथ के साथ हीरापुर इलाके के कोटे बीड़ी में रहती थी। शोभा के पति विकलांग थे और पिछले 15 सालों से बिस्तर पर थे।
घटना उस समय हुई जब शोभा और रंगनाथ सुबह की अपनी रूटीन वॉक के बाद घर लौटे थे। रंगनाथ के लिए एक डॉक्टर फिजियोथेरेपी देने के लिए घर आया, तब उसे शोभा की लाश उसके बगल में पड़ी मिली। शोभा का गला कटा हुआ था और रंगनाथ बिस्तर पर लेटा हुआ था, उसे इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
घर में पैसे की तलाश
पुलिस ने होलसेल दुकान के मालिक शिवकुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने रात 1:03 बजे घर में घुसकर शोभा का गला काट दिया। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पैसे के लिए की गई थी। शोभा के पास ज्वेलरी शॉप के मालिक की बेटी होने के कारण उस वक्त सोने के बड़े गहने थे। हत्या के बाद, शिवकुमार ने घर में पैसे की तलाश की, लेकिन कुछ न मिलने पर उसने शोभा के गहने उतार लिए। पुलिस के मुताबिक, करीब 450 ग्राम सोने के गहने गायब हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है।
सीसीटीवी फुटेज से सबूत मिले
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को ट्रेस किया। आरोपी घटना के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गया था और पुलिस ने उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया। बाद में, पुलिस ने शिवकुमार को क्राइम सीन पर देखा, जहां वह तमाशबीन बनकर खड़ा था। पुलिस ने उसका स्कूटर रजिस्ट्रेशन नंबर भी ट्रेस किया, जिससे उसका पता चल गया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल, हत्या में इस्तेमाल चाकू और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Freebies पर राज्यों को Supreme Court की फटकार, घाटे में चल रहे राज्य फिर भी मुफ्त योजनाएं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









