Bemetara News : फसल की सुरक्षा के लिए परेशान किसान लगा रहे कलेक्टर से गुहार…

Bemetara News
Bemetara News : फसल के पकने से पहले ही सताने लगी है फसल के सुरक्षा की चिंता। जिसके चलते परेशेन होकर किसान ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। परेशान किसान की गुहार में कहा कि फसल बचा लो। फसल की सिंचाई बुवाई के लिए किसानों ने रर्ज लिया था, मगर आवारा पशु के कारण सारी फसल खराब हो जाएगी और वे लोग कर्ज में डूबते जाएंगे।
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभआ की बिरनपुर के किसीन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे हैं। हम सब परेशान हैं साहब, फसल को बर्बाद होने से बचा लो साहब नहीं तो कर्जदारों का कर्ज नहीं चुका पाएंगे, यह पुकार है फसल बर्बाद करने वाले पशुओं से परेशान किसानों की।
आवारा पशुओं से परेशान
किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशु की संख्या बढ़ गई है। आलम यह है कि दूसरे गांव के किसान भी गांव के पास अपने क्षेत्र के पशुओं को छोड़ रहे हैं। जिसके चलते अब किसानों को फसल की चिंता सता रही है। आवारा पशु के द्वारा उनकी उगाई हुई फसल में मुंह मारा जा रहा है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रहेगी, तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी और वह फसलों की देखरेख और सिंचाई बुवाई के लिए कर्ज को चुकाने में सक्षम नहीं होंगे।
ऐसे में किसान कर्ज के तले डूबते चले जाएंगे। किसानों ने कलेक्टर से आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए गुहार लगाई है। वही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत को ऐसी व्यवस्था करने का अधिकार दिया गया है, यह पंचायत स्तर का काम है और पंचायत को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए ।
यह भी पढ़ें : Prayagraj News : मृतक डॉक्टर की बहन ने लगाए हॉस्पिटल स्टाफ पर आरोप, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप