Basant Panchami 2024: क्यों और कब मनाई जाती है वसंत पंचमी? जानिए इसका महत्व

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी हिन्दू धर्म के सबसे खास त्यौहारों में से एक माना जाता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह त्यौहार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा।
वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही सामाजिक महत्व भी है। वसंत पंचमी जीवन में नई चीजें शुरू करने का एक शुभ दिन है। इस मौसम में पेड़ों पर नव कोपलें आनी शुरू हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है।
Basant Panchami का पर्यावरणीय महत्व
इस धार्मिक पर्व के पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस ऋतु के साथ मौसम की चाल बदलने लगती है। शाम भी खुशगवार हो रही होती है। नव पल्लव के साथ मौसम में बदलाव स्पष्ट नजर आने लग जाता है। ठंड में मुरझाए हुए पेड़-पौधे, फूल आंतरिक अग्नि को प्रज्ज्वलित कर नए सृजन की तरफ बढ़ते हैं। खेतों में फसल वातावरण को खुशनुमा बना देती है।
यह भी पढ़ें:-Delhi : बदइंतजामी, गंदगी का अंबार, लोग लाचार, डूसू जिम्मेदार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”