दोपहर 3:30 बजे Ukraine और Russia के बीच बेलारूस में होगी बातचीत, क्या खत्म होगा युद्ध ?

Share

Russia Ukraine Meeting in Belarus: लगातार 5 दिनों से चल रहे रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के युद्ध पर विराम लगाने के लिए दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे बेलारूस में दोनों देशों की मीटिंग होगी।

बेलारुस के विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

बेलारूस से विदेश मंत्रालय ने ही एक फोटो ट्वीट कर जानकारी दी है कि रूस-यूक्रेन की मीटिंग करवाने के लिए मंच को तैयार किया जा चुका है। अब सिर्फ दोनों देश दोनों देशों के डेलिगेशन का इंतजार है।

बेलारुस पर विश्वास करना यूक्रेन के लिए नहीं है आसान

इस मीटिंग का आयोजन भले ही बेलारूस में हुआ हो लेकिन यूक्रेन के लिए उस पर विश्वास करना आसान नहीं है। देखा जाए तो बेलारूस इस जंग में रुस का साथ दे रहा है। लेकिन इस लड़ाई में बेलारूस खुलकर सामने नहीं आया है। आज सुबह यह जानकारी सामने आई थी कि बेलारूस इस जंग में रुस का साथ दे सकता है।

अमेरिका के अधिकारियों का दावा

अमेरिका के खुफिया अधिकारियों का मानना है कि बातचीत से अगर कोई हल नहीं निकला तो बेलारूस इस लड़ाई में कूद सकता है। फिलहाल स्थिति यह है कि रूस से इस लड़ाई को जितना आसान समझा जा रहा था, यह उतनी आसान नहीं निकली। यूक्रेन की तरफ से रूस के जवानों को कड़ी टक्कर मिल रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस अबतक कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।

अब यूक्रेन को दूसरे देशों से मदद मिलनी भी शुरू हो गई है। अमेरिका यूक्रेन के लिए 500 स्टिंगर मिसाइल, हथियार भेज रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अभी तक रुस के 4,500 सैनिकों को मार गिराया है। साथ ही यह दावा भी किया कि उसने रूस के करीब करीब 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक और 26 हेलीकॉप्टर्स को भी तबाह कर दिया है।