
नई दिल्ली: ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि हर बार नौकरी पक्की करने का झूठा आश्वाशन देकर भाजपा शासित एमसीडी डीबीसी कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। साउथ एमसीडी ने खुद स्वीकारा कि डीबीसी कर्मचारी पिछले 22 सालों से निरंतर सेवा दे रहे हैं। लेकिन भाजपा की कुनीतियों और गंदी नियत ने कर्मचारियों का बुरा हाल कर रखा है।
साउथ एमसीडी ने खुद स्वीकारा कि डीबीसी कर्मचारी पिछले 22 सालों से दे रहे हैं निरंतर सेवा
सोमनाथ भारती ने कर्मचारियों को आश्वशन देते हुए कहा कि सिर्फ 2 महीनों की बात है, जनता के अनुसार इस बार एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। उसके बाद जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल की प्रो-पीपल पॉलिसी ने जल बोर्ड के 700 कर्मचारियों को पक्का किया है, डीबीसी कर्मचारियों को भी जल्द नियमित किया जाएगा। प्रेम चौहान ने कहा कि नियमित करना तो दूर, भाजपा शासित एमसीडी डीबीसी कर्मचारियों को सम्मानजनक पद तक नहीं दे रही है। पिछले 15 सालों से उनका शोषण कर रही है।
नियमित करना तो दूर, डीबीसी कर्मचारियों को सम्मानजनक पद तक नहीं दे रही बीजेपी एमसीडी
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। सोमनाथ भारती ने कहा कि इस मंच से हमने कई बार एमसीडी कर्मचारियों की हालत और एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में बताया है। भाजपा ने एमसीडी के हर विभाग को इस प्रकार से खोखला कर दिया है कि आज एमसीडी का हर कर्मचारी, हर अधिकारी त्रस्त है।
अरविंद केजरीवाल की प्रो-पीपल पॉलिसी ने जल बोर्ड के 700 कर्मचारियों को पक्का किया
आगे उन्होनें कहा एमसीडी में काम कर रहे व्यक्तियों का शोषण जिस प्रकार से हुआ है, आज उसका एक उदाहरण आपके सामने रखेंगे। इसके परिप्रेक्ष्य देखें कि पिछले दिनों, मेरे ख्याल से देश के इतिहास में पहली बार, दिल्ली जलबोर्ड के 700 कर्मचरियों को कच्चा से पक्का किया गया। उनको वह सम्मान मिला जिसकी उन्हें बरसों से मांग थी। पूरे देश में किसी भी सरकार ने इस प्रकार से कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का प्रयास नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ, एमसीडी के अंदर और बाहर भी भाजपा की कुनीतियों और बदनियती ने कर्मचारियों का बुरा हाल कर रखा है। भाजपा जिस द्वेष की भावना से काम करती है उसका एक उदाहरण हम आपके सामने पेश करने जे रहे हैं।









