Punjab

श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे अधिकारी: अनमोल गगन मान

Anmol Gagan Mann : अनमोल गगन मान,श्रम मंत्री, पंजाब ने बुधवार को श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया. कहा कि श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे। वह आज श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उन्हें पूरी तरह मिलना चाहिए।

उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण श्रमिकों के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सहजता से पहुंचाने के लिए योजनाओं की शर्तों में संशोधन किया जाए।

बैठक के दौरान श्रम मंत्री ने कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों ने राज्य में आवश्यक कुशल श्रमिकों की कमी का मामला उठाया है। इसलिए पंजाब राज्य की उद्योग की आवश्यकता के अनुसार कुशल श्रमिकों की जरूरत संबंधी डेटा तैयार करना चाहिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में एक सप्ताह में डेटा तैयार करने के आदेश दिए। मीटिंग में श्रम विभाग के सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, श्रम कमिश्नर पंजाब राजीव कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

रिपोर्ट: अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें :  ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार विफल : CM भगवंत मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button