AMU आतंकवाद का अड्डा है इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए- मंत्री रघुराज सिंह

Share

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एएमयू को लेकर फिर एक बार बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल बीते दिन यूपी एटीएस द्वारा अलीगढ़ से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से आईएसआईएस से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज व पेन ड्राइव बरामद की गई है। जिसमे पाकिस्तान व आईएसआईएस से जुड़ी सामग्री बरामद बताई जा रही है। वही दोनों संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ के रहने वाले एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हमेशा ही आतंकवाद का अड्डा बन रहा है और इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा, देखिए मैं तो हमेशा कहता आया हूं और मैं पिछले 40 वर्ष से यही रोज कह रहा हूं कि यह आतंकवादियों का अड्डा है। आतंकवादियों की नर्सरी है। यह लोग यही से खाएंगे, यही पियेंगे, यही रहेंगे और हिंदुस्तान की विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। यूनिवर्सिटी में बहुत कम पैसे में पढ़ाई होती है इस कारण पूरे हिंदुस्तान का मुस्लिम यही आता है और यही से हिंदुस्तान-पाकिस्तान अलग हुआ था। 1943 में हिंदुस्तान पाकिस्तान की रणनीति यही तय हुई थी। 1947 में अलग हो गए। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि इस यूनिवर्सिटी को तो जनहित में तत्काल बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह और जेएनयू दोनों की दोनों बंद होनी चाहिए, क्योंकि जेएनयू भी राष्ट्र की विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहती है। वैसे ही मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी राष्ट्र की विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहती है।

पहले तो मैं यह कहता हूं की सबसे पहले इस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदल जाना चाहिए, क्योंकि इसका नाम केवल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी होना चाहिए और वही ठीक रहेगा। इस यूनिवर्सिटी का नाम बदलवाने के लिए हम लोगों को धरना प्रदर्शन भी करना चाहिए। मैं तो यह कहना चाहता हूं, यह जितने सेकुलर नेता बनते हैं। यह सब इनको श्रेय देते हैं, यह जो 26 दल आज इंडिया बने बैठे हैं। यह सब इनका आशीर्वाद देते हैं, यह जो 26 दल इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। इन सब का इसमें आशीर्वाद रहता है। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में कहीं भी बम नहीं फूट रहे। उससे पहले हिंदुस्तान में जगह-जगह बम फोड़े जाते थे. लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से इस प्रकार की कोई घटना नहीं होती है।

(अलीगढ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे अमित शाह, डीडवाना में बिजली के तार से टकराया भाजपा का रथ, रोड शो रद्द