Delhi NCRराज्य

चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम जल्द लेने जा रहा है करवट, अंडमान के आसमान में पहुंचा Monsoon

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछ्ले कुछ दिनों दिल्ली का तापमान तो 50डिग्री के पास पहुंच गया था। ऐसे में अब मौसम विभाग ने आज लोगों के बीच थोड़ी सी खुशियां जरूर बिखेरी है। बता दें काफी समय से चिलचिलाती गर्मी से लेकर लू ने तो देश में अपना तगड़ा सितम ढहाया है। ऐसे में केई राज्यों में बिजली सकंट से परेशान लोगों को तो घर के अंदर भी आराम नहीं मिल रहा है। लेकिन अब लोगों के बीच एक सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है की आखिर कबतक देश में मॉनसून आ जाएगा। अब Monsoon को लेकर लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च भी किया है। तो आइए बताते है कि आखिर देश में कबतक मॉनसून आने की संभावना जताई जा रही है।

अंडमान के आसमान में पहुंचा मॉनसून

देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया की इस बार बारिश जल्द ही आने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि IMD(भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने बताया है कि Andaman & Nicobar Island(अंडमान निकोबार द्वीप) पर इस बार Monsoon आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तरीके से मई महीने के अंत तक देश में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो देश में अगले कुछ दिनों के अंदर ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा दिखाई दे रही है।

हालांकि ये बता दें Monsoon(मॉनसून) की खबर केवल शहरों के लिए नहीं हैं बल्कि कृषि क्षेत्रों के साथ किसानों के लिए भी ये बिल्कुल अच्छी खबर है। इसके साथ मौसम विभाग का कहना है की Andaman & Nicobar Island(अंडमान निकोबार द्वीप) समूह और आसपास के केई इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश भी शुरु हो गई है। पूर्वी राज्यों की मौसम की बात करें तो असम में भी इस वक्त भारी बारिश के साथ केई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी दिखाई दे रहे है। IMD(भारत मौसम विज्ञान विभाग) की माने तो देश के अन्य राज्यों में 15 मई के बाद से केई क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button