Uttar Pradesh

Aligarh: जेल में करवा चौथ, महिला बंदियों ने रखा व्रत, चांद को अर्घ्य देकर दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद

करवाचौथ के पावन पर्व पर जिला कारागार अलीगढ़ की महिला बैरक में निरुद्ध बंदियों में से 61 महिला बंदियों द्वारा अपने-अपने पति की लम्बी उम्र और सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा गया। इस अवसर पर महिला बंदियों द्वारा अपने हाथों में मेहंदी रचाई।

आपको बता दें उनके द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देकर एवं अपने -अपने पति की पूजा-अर्चना कर तथा उनके हाथों से मीठा खाकर एवं पानी पीकर व्रत को खोला गया। अलीगढ़ कारागार प्रशासन द्वारा उक्त व्रत एवं त्योहार हेतु पूर्ण व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ अधीक्षक वृजेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी को त्यौहार की शुभकामनाएं दी गई।

करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती है। साल 2023  में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलाह श्रृंगार कर अपनी पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करती हैं और रात में चंद्रमा को जल देकर अपने व्रत को खोलती है। करवाचौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन की तैयारी महिलाएं बहुत पहले से शुरु कर देती हैं।

(अलीगढ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिर्पोट)

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: दो दलित युवकों को निर्वस्त्र कर पेशाब किया, छह लोगों ने जाति पूछकर पीटा,6 गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button