Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

बलिया में अखिलेश ने झोंकी ताकत, बोले- इस बार जनता निकालेगी भाजपा का धुआँ

बलिया: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बलिया (Akhilesh Yadav in Ballia) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पुलिस और फौज में नौजवानों के लिए भर्ती निकालने का काम करेंगे। 11 लाख सरकारी पद भी खाली पड़े हैं जिसे समाजवादी पार्टी भर कर नौजवानों को नौकरी देने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संविदा पर किसी भी विभाग में कर्मचारी हों उनको रेगुलर किया जाएगा।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1498581495992451076?s=20&t=i44JWu6Lj-OxM66__fVeOw

यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का है

बलिया में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav in Ballia) बोले बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करता हूं। बलिया ने देश की राजनीति को हमेशा नई दिशा दिखाने का काम किया है। यह चुनाव छलिया बनाम बलिया (Ballia) का है। विकास की जो गति समाजवादी पार्टी की सरकार में थी हम और तेजी से आगे ले जाएंगे क्योंकि विकास होगा तो हमारा किसान खुशहाल होगा हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

छठे चरण में बलिया की जनता भाजपा को छाँट देगी

जनता को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा ये लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। बलिया के लोगों ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता अपनाया है इस बार बलिया के लोगों साइकिल की मदद कर देना। ये भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। पांच चरण का मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी गठबंधन सबसे आगे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि छठे चरण में बलिया की जनता भाजपा को छाँट देगी।

बलिया के लोग धुआंधार वोटिंग करके भाजपा का धुआँ निकालने का करेंगे काम

BJP पर हमला करते हुए अखिलेश (Akhilesh Yadav) बोले भाजपा के लोगों ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी यहां पर हमें बुजुर्ग दिखाई दे रहे हैं, किसान दिखाई दे रहे हैं, किसी किसान की आय दोगुनी हुई हो तो आप बता दो। हमारे बाबा मुख्यमंत्री कहते हैं कि वो 24 घंटे काम करते हैं लेकिन आज सरकार में 11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। झूठ बोलने वाले भाजपा के लोग समय-समय पर जनता को छलने का काम करते हैं। छलिया लोगों को बलिया (Ballia) जवाब देगा। इस बार बलिया के लोग अपनी ताकत से और धुआंधार वोटिंग करके भाजपा का धुआँ निकालने का काम करेंगे।

छलिया लोगों को बलिया देगा जवाब

बलिया में सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav in Ballia) ने कहा उत्तर प्रदेश में बिजली इतनी महंगी हो गई है कि जब भी बिल आता है तो जनता को करंट लगता है। इसलिए समाजवादियों ने तय किया है कि सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। आपको कोई बिल नहीं देना पड़ेगा। हमने पता किया है, उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं। सरकार बनने पर B.Ed, TET, B.P.Ed. नौजवानों को समायोजित करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दिया। बलिया के नौजवानों बताओ नौकरी कहां है।

Read Also:- महाराजगंज में CM योगी की चुनावी जनसभा, बोले- सपा-बसपा ने छीना गरीबों का हक

Related Articles

Back to top button