खेल

दूसरी बार अजिंक्य रहाणे को  पिता बनने का मिला सौभाग्य, घर में आईं खुशियां

विजयादशमी के शुभ अवसर पर अजिंक्य रहाणे के घर किलकारियां गूंजी हैं। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर दूसरी बार पिता बने हैं। ये खुशखबरी खुद धुरंधर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताई। रहाणे ने बताया कि पत्नी राधिका ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हाणे ने बेटे के जन्मदिन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास लेटर भी शेयर किया। रहाणे की आईपीएल टीम केकेआर ने बधाई देते हुए यहां तक कह दिया कि इस नवजात के साइज की छोटी जर्सी तैयार हो रही है, जिस पर रहाणे लिखा होगा।
संयोग से रहाणे अक्टूबर 2019 में पहली बार पिता बने थे, जब उनकी पत्नी राधिका ने बेटी आर्या को जन्म दिया था। शादी के 5 साल बाद उन्हें ये पहली संतान हुई थी। 27 जनवरी 2021 को राधिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आर्या अपने पापा अजिंक्य के साथ खेलती नजर आ रही थीं। इस दौरान पापा और बेटी का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा था।

Related Articles

Back to top button