चंद्रमा के बाद ISRO सूर्य पर जाने को तैयार,‘Aditya L1’ आज सूर्य की ओर बढ़ाएगा कदम

Aditya L1’Mission: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’(‘Aditya L-1’) को प्रक्षेपित करेगा। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रॉकेट पीएसएलवी से किया जाएगा। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को 23.10 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई।
कब लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन?
सूर्य मिशन से संबंधित उपग्रह को शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। ‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (Sun-Earth Lagrangian point) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। आदित्य एल1 सात पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे।
कितना मुश्किल होगा भारत का यह मिशन?
जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।
ये भी पढ़ें:DERC के नए अध्यक्ष जयंत नाथ ने संभाला कार्यभार, आतिशी ने दिलाई शपथ