Abhishek Sharma : टीम इंडिया के बेहतरीन और सुप्रीम बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक के पेट में इंफेक्शन हो गया है। जिस कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा।
जल्द ही ठीक हो जाएंगे शर्मा
यह भी जानकारी सामने आई है कि अभिषेक शर्मा को पहले से ही पेट की समस्या थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेले मैच में वह बल्लेबाजी करने आए थे। हालांकि वह फिल्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान डोशेट ने बताया कि अभिषेक शर्मा जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
मैच खेलना मुश्किल
अभिषेक शर्मा का इलाज दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में टेस्ट किए जा रहे हैं। कह पाना मुश्किल है कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। हालांकि उनका नमीबिया के खिलाफ 12 फरवरी के मैच में खेलना लगभग मुश्किल लग रहा है।
संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग
बता दें कि अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था।
ये भी पढ़ें- UP Budget 2026 : यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश, युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य, AI पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









