Punjabक्राइमराजनीति

Punjab Murder Case : पंजाब में AAP नेता की हत्या, सिर-सीने में 6 गोलियां मारी, स्कूटी से हुए फरार

Punjab Murder Case : पंजाब में आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबरॉय की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर स्कूटी पर आए और उन्हें 6 गोलियां मार दी। 5 गोली सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबरॉय की उम्र 53 साल बताई जा रही है।

हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक लक्की मॉडल टाउन में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही आप नेता गुरुद्वारे से निकले तो बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक फायरिंग कर दी। इस हमले से पता चलता है कि हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।

डॉक्टरों ने दिया जवाब

गंभीर हालत में उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत कर दिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। प्राथमिक जानकारी में पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है।

गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने दी थी धमकी

ओबेरॉय AAP पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button