Delhi NCRराज्य

मणिपुर हिंसा को लेकर AAP की नाराजगी, आज जंतर-मंतर पर करेगी विरोध प्रदर्शन

नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर में हिंसात्मक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में पिछले तीन महीने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। मणिपुर के हालात को लेकर संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जहां एक तरफ मणिपुर में जारी हिंसा और राज्य की स्थिति को लेकर आम नागरिक और राजनीतिक दल अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर संसद में भी जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन

आपको बता दें कि आज यानी मंगलवार (25 जुलाई) को आम आदमी पार्टी राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन में AAP के बड़े नेता शामिल होंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि ‘मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज शाम 4 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। सभी साथियों से अपील है कि आज शाम 4 बजे जंतर मंतर जरूर पहुँचे।’

मणिपुर का हाल बेहाल

मणिपुर पिछले तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। उग्रवादियों ने राज्य को गोलीबारी से दहला दिया है। कई जगहों पर पूरे के पूरे गांवों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हाजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: IRCTC का ऐप और वेबसाइट ठप, ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पा रहे लोग

Related Articles

Back to top button