Mathura Karwa Chauth Dispute : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के दिन एक पारिवारिक विवाद के चलते जमकर हंगामा हुआ। छटीकरा निवासी मनोज ने अपनी पत्नी अंजू को कथित प्रेमी संजय उर्फ गीतम के साथ मिलने के दौरान पकड़ने का दावा किया। इसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
15 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे हैं
जानकारी के मुताबिक, मनोज और अंजू की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। मनोज को कथित तौर पर जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी बसंत विहार कॉलोनी में संजय उर्फ गीतम से मिलने पहुंची है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देख लिया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट का आरोप
मौके पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। इस दौरान परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि झगड़ा देवरानी और जेठानी के बीच हुआ था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
पुलिस ने पति-पत्नी को थाने पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संजय उर्फ गीतम वहां से फरार हो गया। वहीं, पुलिस मनोज और अंजू को अपने साथ थाने ले गई। मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी चार बच्चों को छोड़कर कथित प्रेमी से मिलने आई थी और इससे पहले भी वह कई बार उसके साथ पकड़ी जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, नगर निगम इंस्पेक्टर को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









