Delhi NCRराष्ट्रीयवायरल

अब हर UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, वायरल खबरों का क्या है सच

UPI Transaction Charge : भारत में पेमेंट करने का तरीका अब बदल गया है। भारत में अब कैश से पेमेंट कम और UPI पेमेंट चलन अधिक हो गया है। वहीं अब अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग करने लगे हैं। यूपीआई ने पेमेंट सिस्टम को काफी आसान बना दिया है। अब पल भर में ही फोन से बैंक में रुपयों का आदान प्रदान हो जाता है, जो काफी सुविधाजनक और आसान है।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर फैल रही है कि अब यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा। जिससे बहुत से लोग हैरान और परेशान हैं कि क्या सच में अब पेमेंट सिस्टम पर चार्ज लगना शुरु हो जाएगा।

यूपीआई पर चार्ज लगने की बात…

सोशल मीडिया पर यह खबर हवा की तरह फैल रही है कि अब हर UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा। इस वजह से लोग क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले डर रहे हैं या पेमेंट करने को लेकर सोच रहे हैं। आपको बता दें कि यह खबर गलत है। सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों के लिए UPI ट्रांजेक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेगा। यूपीआई पर चार्ज लगने की बात महज अफवाह के अलावा कुछ नहीं है। इसका कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।

जनता को घबराने की जरुरत नहीं

डिजिटल पेमेंट को लेकर कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। किराना दुकान, कैब, ऑनलाइन शॉपिंग या बिल भुगतान—हर जगह UPI पहले की तरह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है।

UPI चार्ज की खबरें फर्जी

केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में UPI और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के लिए 2000 करोड़ रुपये की सब्सिडी रखी है, ताकि व्यापारियों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। इससे साफ है कि UPI फिलहाल पूरी तरह मुफ्त है। छोटे दुकानदार और आम लोग बिना चिंता के डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही UPI चार्ज की खबर पूरी तरह फर्जी है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज बाहर आए, 200 पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button