Punjab

विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau Arrested : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बर्खास्त नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजिलेंस जांच के बाद हुई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी, जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।

भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन

प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button