भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘सर्वोत्तम वोटर शिक्षा और जागरूकता मुहिम-2024’ के लिए मीडिया ऐवार्डों का ऐलान

Punjab News
Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2024 के दौरान वोटर शिक्षा और चुनाव जागरूकता को उत्साहित करने के लिए मीडिया हाऊसों के शानदार यत्नों को मान्यता देने के मद्देनजर विशेष मीडिया ऐवार्डों का ऐलान किया है।
यह पुरस्कार उन मुहिमों को सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे जिन्होंने वोटिंग प्रक्रिया, मतदान संबंधि “आई. टी. ऐपलीकेशनों और अन्य मुख्य चुनाव विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करके वोटरों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान डाला है। पुरस्कार, एक प्रशंसा पत्र और मोमैंटो के रूप में होंगे, जोकि राष्ट्रीय वोटर दिवस, 25 जनवरी, 2025 को दिए जाएंगे।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों, प्रिंट मीडिया, टैलिविजन, रेडियो और ऑनलाईन/ सोशल मीडिया को दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन पुरस्कारों का मूल्यांकन वोटर जागरूकता मुहिमों की क्वालिटी, पेश की गई जानकारी की भरोसे योग्यता और मुहिम द्वारा कवर किए दायरे पर आधारित होगा।
टैलिविजन और रेडियो
भारत निर्वाचन आयोग के पत्र अनुसार, ‘‘हम ऐसी मुहिमों की तलाश कर रहे हैं जो निष्पक्ष मतदान की महत्ता को प्रभावी ढंग से उजागर करे, आई. टी. नवीनताओं के सभ्य प्रयोग और भ्रामक जानकारी से निपटने के साथ-साथ जन जागरूकता पर सकारात्मक प्रभाव पाती हों।
एक प्रवक्ता द्वारा हर श्रेणी के लिए मुख्य शर्तों के बारे विस्तार में जानकारी दी गई हैः ’प्रिंट मीडियाः ऐंट्रियां भेजते समय किए गए काम का पूरा विवरण, प्रकाशित लेखों की गिनती, कुल प्रिंट एरिया और जन भागीदारी संबंधि गतिविधियां शामिल होनी चाहिएं। संबंधित लेखों की एक सॉफ्ट कापी, वैब लिंक या हार्ड कापी भी प्रदान की जाये।’
’टैलिविजन और रेडियोः ‘ऐंट्रियों में सी.डी., डी.वी.डी. या पैन ड्राइव के द्वारा डाटा प्रदान किया जाना चाहिए, जिसमें मियाद संबंधि, लगातारता और कुल प्रसारण समय के विवरण शामिल हों। सीधी जन भागीदारी जैसी अन्य गतिविधियों को भी उजागर किया जाये।
ऑनलाईन/सोशल मीडिया
’ऑनलाईन/सोशल मीडियाः सम्बन्धित लिंकों या पी.डी. ऐफज. के साथ पोस्टें, ब्लॉग, टवीटस या मुहिमों के बारे में जानकारी दी जाये। मुहिम के प्रभाव के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का विस्तृत विवरण भी दिया जाये।
सभी ऐंट्रियां 2024 के दौरान प्रकाशित, प्रसारण या पोस्ट की होनी चाहिएं। अंग्रेजी या हिंदी के इलावा अन्य भाषाओं में ऐंट्रियों के साथ अंग्रेजी अनुवाद शामिल होना चाहिए। ऐंट्रियों में मीडिया हाऊस का नाम, पता और संपर्क विवरण शामिल होने चाहिएं, जो 10 दिसंबर, 2024 तक राजेश कुमार सिंह, अंडर सैक्ट्री (संचार), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नईं दिल्ली-110001 के पते पर जमा करवाए जा सकते हैं।
ईमेल है – media-division@eci.gov.in.
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने चुनाव जागरूकता पैदा करने के लगातार यत्नों के लिए मीडिया हाऊसों का धन्यवाद किया है और भविष्य में मतदान के दौरान अपना योगदान जारी रखने के लिए उत्साहित किया है।
यह भी पढ़ें : Prayagraj News: दशकों से बंद तिजोरी खुली… मिले 500 साल पुराने सोने के सिक्के
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप