Vishnu Temple : बंदर अब्बास में बना भगवान विष्णु का मंदिर, एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

विष्णु मंदिर
Vishnu Temple : ईरान के बंदर अब्बास शहर में है भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर। ऐतिहासिक रूप से व्यापारिक केंद्र रहा ईरान के दक्षिण हिस्से में फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह मंदिर विष्णु मंदिर से नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 19वीं और 20वीं शताब्दी के बाच में हुआ था।
भारतीय व्यपारियों के द्वारा स्थापित मंदिर
इस बंदरगाह प्राचीन काल में भारतीय व्यपारियों के साथ संबंध थे, जिन्होंने यहां हिंदू संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को स्थापित किया। वह व्यापारी यहां कपड़े, मसाले और कपास जैसे वस्तु का व्यापार करते थे। विष्णु मंदिर का निर्माण भी भारतीय व्यापारियों ने ही करवाया था। मंदिर निर्माण का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक मुल्यों को संरक्षित करना था।
इस मंदिर में अब कोई नियमित धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते हैं, फिर भी यह ईरान में हिंदू धर्म के ऐतिहासिक अस्तित्व का एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है। मंदिर की संरचना में भारतीय और फारसी कला का मिश्रण देखने के लिए मिलता है। मंदिर में पत्थर की दीवारों और छत पर नक्काशी की गई है, जो कि भारतीय मंदिरों की विशिष्ट शैली को साफ तौर पर दर्शाती है।
मंदिर का रखरखाव
मंदिर का मुख्य गुबंद विशेष रूप से ईरानी मस्जिदों की शैली को दर्शाता है, जिसमें गोलाकार ऊंची संरचनाएं होती हैं। मंदिर का गर्भगृह में मुख्य देवता भगवान विष्णु निवास करते थे। इसे याथ ही मंदिर के चारों ओर चारों दिशाओं में छोटे-छोटे कक्ष बने हुए हैं, जिन्हें धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उपयोग किया जाता था।
विष्णु मंदिर के हुए निर्माण से यह स्पष्ट होता है कि भारत और ईरान के व्यापारिक संबंध के साथ – साथ सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध भी गहरे थे। विष्णु मंदिर एक ऐतिहासिक प्रभाव का प्रतीक बना हुआ है। अब मंदिर का रखरखाव ईरानी सांस्कृतिक धरोहर विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते मंदिर को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
यह भी पढ़ें : Pura Girinatha : इंडोनेशिया में बना भगवान शिव का पुरा गिरिनाथा हिंदू मंदिर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप