धर्म

Ravana’s Family : जानें क्या है लंका के राजा रावण का वंश, कश्यप मुनि से क्या है रिशता ?

Ravana’s Family : रामायण के प्रमुख पात्रों में से एक है लंका का राक्षस राजा रावण। रावण की कहानी उसकी शक्ति और माता सीता का छल से किए हरण के लिए जानी जाती है। इसके अतिरिक्त उसकी रिश्तेदारों के कारण से भी जाना जाता है। रावण का वंश विश्वकर्मा और कश्यप मुनि का बताया जाता है। रावण के दादा पुलस्त्य मुनि, कश्यप मुनि के पुत्र थे। पुलस्त्य मुनि से ही रावण का वंश आगे बढ़ा।

रावण की पत्नी

मांडोदरी रावण की प्रमुख पत्नी थीं और रावण की मुख्य रानी मानी जाती हैं। वे रावण के साथ उसकी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और युद्धों में शामिल रहीं। मांडोदरी ने रावण की संतानें को जन्म दिया। रावण और मांडोदरी का पुत्र अतिकाय था। अतिकाय को भी लंका के प्रमुखों राक्षसों में गिना जाता था। उसकी शक्ति और वीरता की कई कहानियाँ हैं। हालांकि, उसकी भूमिका रामायण में सीमित है।

रावण के भाई-बहन

कुंभकर्ण और विभीषण रावण के भाई और शूर्पणखा बहन थी। कुंभकर्ण विशालकाय और शक्तिशाली था। उसे उसकी नींद की वजह से भी जाना जाता है। जिसमें एक बार ही 6 महीनों तक सोता था। विभीषण रावण के विरुद्ध राम के सहयोगी बने। विभीषण ने रावण की राक्षसी नीतियों और अत्याचारों का विरोध किया। अंततः राम के पक्ष में आकर लंका की राजगद्दी पर अधिकार किया। शूर्पणखा एक राक्षसी महिला थी। उसने लक्ष्मण और राम से प्रतिशोध की भावना से रावण को अपने बदले के लिए मनाया। उसकी कहानी भी रामायण में महत्वपूर्ण है और उसकी वजह से रावण ने माता सीता का छल से हरण किया था।

रावण के पुत्र

मेघनाद रावण का पुत्र था। उसे ही रावण के साम्राज्य की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। मेघनाद को “इन्द्रजीत” भी कहा जाता था क्योंकि उसने इन्द्र देवता को हराया था। रावण के एक अन्य पुत्र का नाम अशोकसुंदर था। हालांकि, हमे रामायण में उसकी भूमिका कम ही देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें : http://Cymophobia : जल तरंगों से लगता है डर तो साइमोफोबिया से हो सकते हो ग्रस्त, जानें इसके लक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button