Gaya: पानी में तैर रहे पत्थर, भगवान का चमत्कार मान पूज रहे लोग

Floating Stones in Gaya

Floating Stones in Gaya

Share

Floating Stones in Gaya: कहते हैं कि आस्था और अंधविश्वास में ज्यादा फर्क नहीं होता। ऐसा ही एक नजारा गया जिले में देखने को मिला है। यहां पानी में तैरते पत्थर लोगों की आस्था का केंद्र बन गए हैं। जिले के प्राचीन रामसागर तालाब में तकरीबन दो किलो का वजन पत्थर पानी में तैरते मिले थे, बताया गया कि पत्थर पर राम लिखा हुआ है। पत्थरों को तैरता देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग पत्थर को रखकर इसकी पूजा करने लगे हैं। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सभी चमत्कारी पत्थर बता दर्शन करना चाह रहे थे।

रामसागर तालाब में नजारा देखने को जुट रही भीड़

पत्थरों को तैरता देख लोगों की भी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे हुए हैं। पत्थरों को बार-बार रामसागर तालाब में डाला जा रहा है, लेकिन वह डूबने के बजाय तैर रहे हैं। इसे लोग आस्था के रूप में देख रहे हैं और लोगों का कहना है, कि यह प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है। बताया जा रहा कि करीब दो किलो के वजन के चार पत्थर पानी में तैर रहे हैं।

घंटों रुककर देख रहे लोग

लोगों की भीड़ दूर-दराज से भी यहां पहुंचनी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटों से यहां रहकर इस पत्थर के दर्शन कर रहे हैं। कुछ पत्थर में जय श्री राम भी लिखा हुआ है। वहीं यहां पर पहुंचे लोगो ने बताया कि “गया भगवान विष्णु, श्री राम की धरती है. यहां भगवान रूपी दर्शन हुए हैं। भगवान राम, भगवान लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाई के रूप में यह चार पत्थर हमें दर्शन हो रहे हैं।

सुबह नौ बजे पहली बार दिखे थे

सुबह में 9 बजे यहां पत्थर देखे गए। इसके बाद लोग इन पत्थरों को डूबा कर देख रहे हैं लेकिन पत्थर पानी की ऊपरी सतह पर तैर रहे हैं। इसे लोग भगवान राम का चमत्कार मानते हैं। लोग इसे प्रणाम कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

आखिर क्यों तैरते हैं पानी में कुछ पत्थर

जल में तैरने वाले पत्थरों को प्यूसिम पत्थर के नाम से जाना जाता है। ये पत्थर अंदर से छिद्रित होते हैं। इनमें कोष्ठों में हवा भरी होती है। इनकी संरचना अंदर से पूर्ण ठोस न होकर स्पंज या डबल रोटी जैसी होती है। बीच-बीच में वायु कोष होते हैं। इसलिए यह पत्थर भारी होने के बाद भी पानी के मुकाबले घनत्व में हल्के होते हैं। इस वजह से पानी में तैरते हैं।

रिपोर्टः अभिषेक कुमार, संवाददाता, गया, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: प्रशिक्षण के दौरान जमीन पर गिरा माइक्रो एयरक्राफ्ट, बाल-बाल बचे पायलट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

अन्य खबरें