
MP Election Voting: आज सुबह सात बजे से मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चार बजे समाप्त होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवान लगाए गए हैं। 1.13 करोड़ मतदाता पहले चरण में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
🔴LIVE MP Election Voting: तीन बजे तक 53.40 फीसदी मतदान
दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 40.60 प्रतिशत वोट पड़े।
🔴LIVE MP Election Voting: अब तक MP में 44.43% वोटिंग
सभी 6 सीटों पर 2:00 बजे तक 30.46% मतदान हुआ। उधर, शहडोल, बालाघाट और सीधी के बूथों पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
MP Election Voting: 7 समंदर पार कर मनाया गया लोकतंत्र का त्योहार
लंदन में एमएससी के छात्र शुभम पालेवार ने अपनी दादी बेला पालेवार (84 वर्ष) और उनके परिवार के साथ मतदान केंद्र 215 पर पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया।
MP Election Voting: मध्य प्रदेश में सुबह 11:30 बजे तक 30% से अधिक वोटिंग हुई
मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में वोटिंग हो रही है। अब तक MP में 30.46% मतदान हुआ है। सुबह 11:30 बजे तक चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी किए। सीधी में सबसे कम मतदान 26:03% था, बालाघाट में सबसे अधिक 35.64% था, शहडोल में 29.57% था, जबलपुर में 27.41% था, मंडला में 32.3% था, छिंदवाड़ा में 32.51% था।
यह भी पढ़ें: Mahoba: सड़क जाम में फंसी बारात में दबंगों का हमला, धारदार हथियार और डंडों से बारातियों को पीटा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप