Delhi NCR

साकेत कोर्ट में गोली चलने पर AAP ने LG को घेरा, लगाया ये आरोप

दिल्ली की साकेत कोर्ट में फायरिंग होने के मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह दिल्ली की साकेत कोर्ट की परिसर में एक महिला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसको लेकर अब राजधानी में राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को घेरा है।

इस मामले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है।

वहीं कोर्ट परिसर में हुई महिला पर फायरिंग को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली के एलजी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि नये LG साब के आने के बाद दिल्ली की क़ानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दरअसल, साकेत कोर्ट में आज सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने अपनी पत्नी गोली मार दी। फिलहाल, आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button