Haryana

युवक की नहर में डूबने से हुई मौत, गणपति विसर्जन के दौरान फिसला पैर

Haryana News: सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद उसे नहर से बाहर निकाला। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को देखा और सिविल अस्पताल को सौंप दिया।

18 वर्षीय आशीष आईटीआई में पढ़ रहा था

जानकारी के मुताबिक, उचानी गांव का 18 वर्षीय आशीष आईटीआई में पढ़ रहा था। गुरुवार को वह गणपति विसर्जनकरने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में बह गया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को हुई तो वे नहर के पास जमा हो गये। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों को घटनास्थल पर बुलाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव नहर से बरामद कर लिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने के बाद परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने की जिद पर अड़े रहे। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी अजैब सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े – Chandigarh: वीरेंद्र सहवाग समेत तीन के खिलाफ केस, मामले में SHO शामिल

Related Articles

Back to top button