Advertisement

Share Market Live Update- रूस-यूक्रेन विवाद का असर, सेंसक्स 1600 अंट टूटा- Nifty 16,600 के नीचे

Share
Advertisement

भारत का शेयर मार्केट तेजी से नीचे गिर रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच विवाद का असर साफ तौर पर भारतीय शेयर मार्केट पर दिख रहा है। रूसियन प्रेसिडेंट ब्लादीमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पूर्वी यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन का एलान कर दिया। इसके बाद भारतीय बाजार मार्च 2020 के बाद दूसरी बार भारी गिरावट के दौर में चले गए हैं।

Advertisement

बता दें कि रूशियन प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने आज जारी अपने एक टेलीविजन संदेश में पूर्वी यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन का एलान किया है। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के दो राज्यों को स्वतंत्र देश का दर्जा दिया था।

शेयर मार्केट के जानकारों का कहना है कि निवेशकों को कोई बड़ा निवेश निर्णय लेने से पहले वेट एंड वॉच के मोड में रहना चाहिए और स्थितियों के साफ होने का इंतजार करना चाहिए।

फिलहाल 11.03 बजे के आसपास सेंसेक्स 1649.31 अंक यानी 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 55,582.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 490.15 अंक यानी 2.87 फीसदी गिरकर 16,573.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्रूड के भाव चढ़े

युद्ध शुरू होने के बाद क्रूड के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। क्रूड में यह उबाल यूक्रेन पर रशियन अटैक के चलते सामने आया है। 2014 के बाद पहली बार क्रूड के भाव 100 डॉलर पर पहुंचे हैं। ट्रेडर्स को इस बात का भय है कि रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं जिससे तेल एक्सपोर्ट करने की उसकी क्षमता पर असर पड़ेगा। इससे तेल की सप्लाई में और दिक्कतें आएंगी।

रूस में मॉस्को एक्सचेंज ने सभी तरह की ट्रेडिंग पर रोक लगाई

युद्ध शुरू होने के बाद मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज ने गुरुवार को बताया कि उसने सभी ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। मीडिया और वहां के अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि रूस की सेना दक्षिणी तट पर आ गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने कहा था कि उन्होंने पूर्वी इलाकों में स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *