Advertisement

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बेतुका बयान, युद्ध को बताया फायदेमंद    

Share
Advertisement

यूक्रेन और रूस का युद्ध की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है।इसके साथ ही वहाँ के धमाके की गूंज पूरी दुनिया मे सुनाई दे रही थी।जानकारी के लिए  बात दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले को 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है।इसिम कड़ी में पश्चिमी देशों रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। हालात इतने खराब होने को देखते हुए भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि इस युद्ध से उन्हें कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है।

Advertisement

पुतिन ने कहीं बड़ी बातें

उन्होंने एक बार फिर से पुराने अंदाज में इससे रूस का दुनिया पर दबदबा बढ़ेगा। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ यह ‘स्पेशनल मिलिट्री ऑपरेशन’ सोवियत संघ के विघटने के बाद एक टर्निंग पॉइंट है।]

पुतिन रूस की पसिफिक सिटी व्लादिवोस्तोव में ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में बोल रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने यूक्रेन का ज्यादा जिक्र नहीं किया। हालांकि जब उनसे यूक्रेन के बारे में सवाल  किया गया तो उन्होंने यही कहा, इस युद्ध से केवल फायदा हुआ है, कोई नुकसान नहीं।

क्या थीं पुरानी बातें

मिली जानकारी के हिसाब से बीती 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था। रूस इसे स्पेशल ऑपरेशन का नाम देता है। यूक्रेन के सेना ने भी रूस का सामना किया। इस युद्ध में दोनों तरफ के काफी सैनिक मारे गए हैं बावजूद इसके यूक्रेन ने अब तक घटने नहीं टेके हैं। वहीं पुतिन भले ही इस युद्ध से बहुत कुछ प्राप्त करने की बात कह रहे हैं लेकिन NATO ने इस युद्ध के खिलाफ बड़ी गोलबंदी कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें