Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चेहरे पर ब्लेड से वार

मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल में महिला के साथ अश्लील कमेंट कर (madhya pradesh latest news) चेहरे पर ब्लेड मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद दी है। दरअसल सीमा सोलंकी नाम की महिला रास्ते से गुजर रही थी तभी कुछ लड़को ने महिला को कमेंट किया। वहीं इस कमेंट का विरोध किया तो महिला के चेहरे पर ब्लेड मार दिया।

डीजीपी के निर्देश पर SIT का गठन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि शिवाजी नगर की सीमा सोलंकी पर हमले के मामले पर बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डीजीपी के निर्देश पर SIT का गठन कर दिया है। जोकि अपराधियों के प्रकरण की जल्द से जल्द विवेचना करेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा जल्द मिलेगी।

महिला के चेहरे पर 118 टांके आए

बता दें 9 जून की रात 3 बदमाशों ने सीमा सोलंकी नामक महिला पर अश्लील कमेंट किए थे। वहीं महिला ने इस कमेंट का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के चेहरे पर पेपर कटिंग के कटर यानी ब्लेड से हमला कर दिया था। जिससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए थे। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सख्त कार्रवाई के दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (madhya pradesh latest news) ने इस मामले में अधिकारियों को तलब किया था और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने महिला के घर जाकर मुलाकात की थी और 1 लाख रुपये राशि भी सौंपी थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई भी की।

Related Articles

Back to top button