Other Statesबड़ी ख़बर

West Bengal: गंगा सागर जा रहे साधुओं को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा, भाजपा ने TMC पर साधा निशाना

West Bengal: पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों की भीड़ कुछ साधुओं को मार रही है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा लगातार राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। हालांकि इस मामले में अभी तक टीएमसी के ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 West Bengal: मकर संक्राति के लिए गंगासागर जा रहे थे साधु

दरअसल साधु उत्तर प्रदेश के हैं और मकर संक्राति के लिए गंगासागर जा रहे थे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं को भीड़ द्वारा पीटा गया। पश्चिम बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या बंगाल में हिन्दू होना गुनाह है। ममता बनर्जी घटना पर चुप क्यों हैं? उन्हें शर्म आनी चाहिए। इसके लिए आप जिम्मेदार हैं।

TMC पर भाजपा का हमला

30 सेकेंड के वीडियो में साधुओं के एक समूह को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर उन्हें पीटते हुए देखा गया। अमित मालवीय ने इस घटना की तुलना 2020 में पालघर में हुई घटना से की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बहुत ही चौंकाने वाला घटना सामने आई है। मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं के समूह को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा।

बंगाल में हिंदू होना एक अपराध

मालवीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी के राज में शाहजहां जैसे आरोपियों को राज्य की तरफ से सुरक्षा दी जाती है और साधुओं की पीट-पीट कर हत्या की जा रही है।’

यह भी पढ़ें:Mamata Banerjee On Ram Mandir:  राम मंदिर पर ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा- ‘मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम…’

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button