Advertisement

Today Weather Update: 84 घंटो 12 राज्यों में भारी बारिश

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पंजाब हरियाणा में बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया 5 दिन तक आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही राज्य में तापमान में भारी इजाफा देखने को मिलेगा।

Advertisement

राजधानी दिल्ली में आंधी की चेतावनी

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगह पर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा चमक और आंधी की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। 3 दिन तक क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम के बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रविवार को तापमान में और अधिक गिरावट का पूर्वानुमान जताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें