Delhi – NCR : दिल्ली एनसीआर में होगी बारिश, उमस से मिलेगी राहत…

Delhi – NCR : दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग का कहना है। गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई। इस वजह से तापमान बढ़ गया था। इसीलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है। आज दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। यूपी की बात करें तो यूपी में तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अब दिल्ली पर वापस आते हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से दिल्ली का तापमान 33 डिग्री हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक गिर सकता है। वहीं गुरुवार को बारिश नहीं हुई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मौसम बदलेगा। इसका मतलब है कि दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें : UP: पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर कोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता के उल्लंघन मामले में बरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप