सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी कोई वीडियो मिसाल पेश भी कर जाते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है।
दरअसल एक महिला पुलिसकर्मी ने रेगिस्तान की तपती गर्मी में एक बुजुर्ग महिला को 5 किलोमीटर तक अपने कंधे पर बैठाकर घर पहुंचाया। पढें- 10 साल की इस छोटी बच्ची ने अपने समर्पण से सबको हैरत में डाल दिया, देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
तस्वीर हो रही वायरल
मिली जानकारी के आधार पर यह बुजुर्ग महिला गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) में एक मंदिर में मोरारीबापू की रामकथा सुनने आई थी। भीषण गर्मी की वजह से वह महिला बेहोश हो गई थी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को अपने कंधे पर बैठाकर घर तक पहुंचाया।
इस पुलिसकर्मी ने मानवता की मिसाल समाज में पेश किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के गृहमंत्री ने ट्वीट करके महिला पुलिसकर्मी के काम की सराहना की है।
गुजरात के गृहमंत्री का आया ट्वीट
इसके साथ ही गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने महिला पुलिसकर्मी (Women Police Constable) की तारीफ करते हुए लिखा, ‘खाकी की मानवता।’ कच्छ के रापर में मोरारीबापू जी की कथा सुनने पैदल चलते जा रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारण महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) वर्षाबेन परमार ने उन्हें 5 किमी तक अपने कंधों पर बैठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाया और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। अब इस तस्वीर पर लोग जमकर पुलिसकर्मी के इस पुण्य की तारीफ कर रहे हैं। -प्रियांशी
यह भी पढ़ें- Viral News: फिलीपींस में 11 साल का लड़का फ्रिज में बैठा रहा 20 घंटे, जानें फिर क्या हुआ?
Amit Shah in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक…
Kasganj: कासगंज शहर के जामा मस्जिद इलाके में एक बिजली के ट्रांसफ़ार्मर में अचानक शाट…
Mamata Banerjee said: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…
Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…
This website uses cookies.