Advertisement

Viral News: फिलीपींस में 11 साल का लड़का फ्रिज में बैठा रहा 20 घंटे, जानें फिर क्या हुआ?

Share

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, सीजे जैस्मे नाम का लड़का अपने परिवार के साथ घर पर था, जब शुक्रवार को फिलीपींस (Philipins) के बेबे सिटी में भंयकर भूस्खलन हुआ। जिसमें कई घर मलबे की चपेट में आ गए। उसमे से एक घर सीजे जैस्मे का था।

फिलीपींस
Share
Advertisement

एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके न कोय। फिलीपींस के एक 11 साल के लड़के के ऊपर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। जो अपनी जिंदगी को मौत के मुंह से निकाल लाया। ये कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। 11 साल का एक लड़का भारी भूस्खलन के मलबे में 20 घंटे तक जिंदा बचा रहा और इसमें इसकी मदद की एक रेफ्रिजरेटर ने।

Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, सीजे जैस्मे नाम का लड़का अपने परिवार के साथ घर पर था, जब शुक्रवार को फिलीपींस के बेबे सिटी में भंयकर भूस्खलन हुआ। जिसमें कई घर मलबे की चपेट में आ गए। उसमे से एक घर सीजे जैस्मे का था। जिसमें उसका पूरा घर मलबे की चपेट में आ गया। लेकिन जब भूस्खलन हो रहा था उस समय सीजे को लगा कि अब भागकर बचना मुश्किल है तो उसने आस-पास बचने के लिए नजर दौड़ाई तो उसे एक फ्रिज दिखा। बस क्या था उसने फ्रिज को कवच बनाकर खुद को उसमें छिपा लिया।

अगले दिन जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो वहां उन्हें कुछ ऐसा दिखा जिसको देखकर वो सब आश्चर्यचकित रह गए। बेबे सिटी फायर स्टेशन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर रेस्क्यू करने वाली टीम ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें एक टूटा फ्रिज दिख रहा है। इसी फ्रिज में 11 साल के लड़के ने खुद को छिपाया था जिसे 20 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले एक पुलिस ऑफिसर ने रेफ्रिजरेटर को देखा जो नदी के किनारे पड़ा था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचावकर्मी फ्रिज तक पहुंचे और सीजे जैस्मे को उससे बाहर निकाला। फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने एक वीडियो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है जिसमें रेस्क्यू करने वाली टीम मिट्टी में दबे फ्रिज से बच्चे को बाहर निकालते और उसे एक स्ट्रेचर में लेकर जाते दिख रही है।

बचाव दल ने जब फ्रिज खोला तो 11 साल का सीजे होश में था। रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन से उनका केवल एक पैर टूट गया था। बचाव दल ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *