Advertisement

Viral Video: तैराकी करते समय छोटा केकड़ा महिला के कान में फंसा, देखे खौफनाक वीडियो

वायरल वीडियो
Share
Advertisement

हजारों दर्शकों को भयभीत करने वाले फुटेज सामने आया है। जिसमें में एक महिला के कान के अंदर एक जीवित केकड़ा फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। आपके सोचकर रोंगटे खड़े हो गए होंगे, मगर उस महिला का हाल सोचिए क्या हुआ होगा, जिसके कान में समुद्र में नहाते समय केकड़ा घुस गया। वीडियो को टिकटॉक पर ‘@wesdaisy’ नाम के शख्स ने शेयर किया था। कैप्शन के मुताबिक, प्यूर्टो रिको के सैन जुआन का है, जब महिला स्नॉर्कलिंग (पानी में तैराकी) कर रही थी। उसी दौरान छोटा केकड़ा महिला के कान में घुस गया।

Advertisement

महिला के कान से केकड़ा निकाले जाने का एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया और इसे लाखों व्यूज मिले ।क्लिप को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया था। इसमें एक व्यक्ति को चिमटे से महिला के कान से छोटे केकड़े को निकालने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। व्यक्ति बार-बार कोशिश करने के बाद केकड़े को बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है। बाहर आते ही केकड़ा जमीन पर गिरता है और तेजी से भागता है। जिससे महिला डरकर चिल्लाई “वो क्या है?” जैसे ही क्लिप समाप्त हुई वह चिल्लाई। केकड़े को सही समय पर नहीं निकलने से वह महिला जिंदगीभर के लिए बहरी भी सकती थी। वास्तव में ये वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

वीडियो देखकर डरे लोग

टिकटॉक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में पानी में गोते लगाने के दौरान एक छोटा जिंदा केकड़ा महिला के कान में घुस गया। आप नीचे दिए गए वायरल वीडियो को देख सकते हैं, जिसने प्लेटफॉर्म पर कई युजर्स के लिए एक नया डर पैदा कर दिया है।

https://youtube.com/watch?v=4gP-0_RND48

टिकटॉक पर शेयर हुए शेयर हुए इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।महिला की हालत देख लोग सहम गए है। वीडियो देखने के बाद कई युजर्स अपना रिएक्शन दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *