बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Vande Bharat Trains : पीएम मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा – ‘देश की प्राथमिकता…’

Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े हुए थे। इस बारे में रेलवे मंत्रालय ने बताया है कि इन ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बता दें कि पहले वंदे भारत ट्रेन की संख्या 54 थी। इसकी संख्या बढ़कर 60 हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर, मैं झारखंड की जनता को इन सभी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

छह वंदे भारत ट्रेनों को..

जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेनों की बात करें तो राउरकेला – हावड़ा भागलपुर हावड़ा ब्रहम्पुर – टाटानगर , टाटानगर पटना, गया – हावड़ा देवघर – वाराणसी हैं। आज छह वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंड़ी दिखाई है। राज्यों की बात करें तो ओडिशा और झारखंड पश्चिम बंगाल के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। पहली वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो 15 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। वंदे भारत ट्रेन की क्षमता की बात करें तो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। वंदे भारत ट्रेन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यह मेक इन इंडिया ट्रेन है।

पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंग के सात लोगों को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button