Uttarakhand

Uttarakhand: आज महिला सुरक्षा पर CM धामी की बैठक, सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होंगे मौजूद

Uttarakhand: शनिवार को CM पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सचिवालय में आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी मुख्यमंत्री लेंगे।  बता दें कि राज्य में कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा करेंगे।

आज महिला सुरक्षा पर CM धामी की बैठक

आपको बता दें इस बैठक में गृह, पुलिस, समाज कल्याण, उद्योग, पर्यटन, श्रम, परिवहन, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, सजा की दर, सभी पोर्टल व हेल्पलाइन पर महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होंगे मौजूद

वहीं इस बैठक में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग के संबंध में जिलावार विवरण, जन जागरूकता अभियान की जानकारी के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी सीएम धामी लेंगे।

Related Articles

Back to top button