Uttar Pradesh News: दुष्कर्म का आरोपी बर्बरता का शिकार: चप्पलों से पिटा, पिलाई गई पेशाब

Uttar Pradesh News:
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh News) के संभल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेप करने वाले आरोपी के साथ पीड़ित परीवार ने ऐसा सुलूख किया जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। इस घटना का एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वायरल हो रही वीडियो की जांच करने की बात कही है।
क्या है मामला ?
दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के अनुसार 10 दिसंबर को पीड़ित महिला ने विजेंद्र के खिलाफ राजपुरा थाने में FIR दर्ज करवाई थी। इस FIR में महिला द्वारा शिकायत की गई कि विजेंद्र ने उसे डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसकी उसने FIR भी दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को जब महिला खेत में पहुंची उसी समय रास्ते में विजेंद्र ने रेप की इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
महिला के शिकायत दर्ज करवाने के बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं ना सिर्फ मुकदमा बल्कि इस मामले में उसे गिरफतार करते हुए जेल भी भेज दिया गया था। अब इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल हो रहा वीडियो आरोपी के गिरफतार होने के बाद का बताया जा रहा है। जिसके बाद से ही इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
आरोपी के साथ हुई बर्बरता
यह पहली बार हुआ होगा जहां जुर्म करने वाले के साथ ही बर्बरता होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में विजेंद्र को महिला के परिजनों द्वारा जमकर चप्पलों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पहले विजेंद्र को लात और घूंसो से प्रहार किया गया बाद में उसे पेशाब भी पेलाया गया। हालांकि वीडियो में शख्स यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसने रेप नहीं किया। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
आरोपी ने दी प्रतिक्रिया
वायरल हो रही वीडियो को लेकर आरोपी ने पुलिस से अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। जिसमें उसका कहना है कि पड़ोस की एक महिला के साथ उसके संबंध बन गए थे। हालांकि इस बीच महिला के प्रेगनेंट होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद वह उसे एबॉर्शन करवाने के लिए लेकर के जा रहा था। लेकिन महिला को ले जाते समय इस बात की भनक महिला के परिजनों को लग चुकी थी।
परिजनों को इस बात की भनक लगने के बाद उन्होनें विजेंद्र के साथ बर्बरता करने की कोशिश की। इस मामले में विजेंद्र का कहना है कि महिला के परिजनों ने इस मामले में वीडियो को वायरल ना करने को लेकर 2 लाख रुपये तक की डिमांड की थी। डिमांड के पूरा ना होने के चलते महिला के परिजनों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद परिजनों द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस मामले में विजेंद्र के भाई की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उसका कहना है कि उसे फसाने की कोशिश की जा रही है।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar