UPNEWS : ‘प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो…’,सीएम योगी बोले

UPNEWS : उत्तरप्रदेश में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रोकने का काम किया था। आज जो कांवड़ यात्रा हो रही है, लेकिन हमारी सरकार में सब स्पष्ट भर्तियां हुई हैं।
सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी और BSP ने हमेशा रोड़ा अटकाने का काम किया था, लेकिन आज कांवड़ यात्रा भली भांति हो रही है। पिछली सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रोकने का काम किया था। आज जो कांवड़ यात्रा हो रही है यह मात्र कांवड़ यात्रा नहीं है। इससे समाज को रोजगार भी मिलता है।
हमारी सरकार में सब स्पष्ट भर्तियां : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोकसेवा की भर्ती में एक जाती विशेष के लोगो को भर्ती किया जाता था। लेकिन हमारी सरकार में सब स्पष्ट भर्तियां हुई हैं। आज प्रदेश में जो 69000 शिक्षकों की भर्तियां हुई हैं उसमे समाजवादी पार्टी के मोहरे आरोप लगते हैं की उसमे गड़बड़ियां हुई हैं, लेकिन उनको पच नहीं रहा है की इसमें OBC समाज को न्यायोचित क्यों मिल रहा है।
UP Monsoon Session: आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, CM योगी ने इन नए मंत्रियों से कराया परिचय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप