उपहार अग्निकांड: सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं को 7 साल की सज़ा, 2.5 करोड़ जुर्माना

Gopal Ansal (File Photo) ANI

Share

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अंसल बंधुओं को उपहार सिनेमा अग्निकांड सबूतों से छेड़छाड़ मामलें में 7 साल की सज़ा करार की है। इसके साथ ही कोर्ट ने अंसल बंधुओं के अलावा अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने सुनील अंसल और गोपाल अंसल पर प्रति व्यक्ति के लिहाज से 2.5 करोड़ रूपये का जुर्माना भी लगाया है।

साल 1997 में उपहार सिनेमा में लगी आग से 59 लोगों की मौत हो गई थी। और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मरने वालों में काफी बच्चे थे।

मरने वाले लोग बॉलकनी में बैठे थे

इस कांड में 16 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिनमें सिनेमा के स्टाफ और सेफ्टी इंस्पेक्टर शामिल थे। जिन्होंने नियमों की अनदेखी का उल्लंघन किया था।

सभी अभियुक्तों में सबसे हाई प्रोफाइल नाम दोनों ही अंसल भाईयों के थे।

अन्य खबरें