Uttar Pradesh

UP: प्रयागराज की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस सतर्क

मामला जनपद बांदा का है। प्रयागराज की घटना हुई उसके बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस सतर्क हो चुकी है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नकेल कसने कार्य कर रही है।

बीती रात को अचानक पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी ने मंडल कारागार बांदा का औचक निरीक्षण किया। जहां मुख्तार अंसारी के बैरिक की लगभग 2 घंटे तक तलाशी की गई है।

साथ ही जेल अधीक्षक से मिलकर यहां पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका बैकअप कितना है और कितने दिनों का बैकअप रहता है।

इन सारी चीजों की जानकारी पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने जानकारी लेते हुए जेल में आने जाने प्रत्येक आदमी के आधार कार्ड रजिस्टर की जानकारी ली गई। इसके साथ ही पूरे मंडल कारागार में लगभग 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:UP: केस वापस ना लेने पर जान से मारने धमकी, यहां पढ़ें पूरा मामला

Related Articles

Back to top button