UP News: ‘2024 में कोई वैकेंसी खाली नहीं है’, बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Share

UP News:

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। वहीं कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का न्योता ठुकरा दिया गया है। वहीं अब विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। रविवार 14 जनवरी को कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहीं यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

बृजभूषण सिंह ने साधा कांग्रेस पर साधा निशाना

रविवार को बृजभूषण शरण द्वारा शोभा यात्रा(UP News) निकाली गई। इस यात्रा में कुल 5 हजार से ज्यादा संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दी है। बता दें कि जब पत्रकारों ने बृजभूषण शरण सिंह से कांग्रेस के न्योते को लेकर सवाल पूछा इसका जवाब देते हुए उन्होनें पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

इसका विरोध करती है कांग्रेस

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह बोले कि “जाको प्रभु दारुण दर्द दीना, ताकी मति पहले हर लीना’, इस देश की आत्मा जिसे राम, शिव, कृष्ण, नानक, कबीर,रहदास यह इस देश की आत्मा है। इसका कांग्रेस विरोध करती है। यही इनका(कांग्रेस) का दुर्भाग्य है। जिसके कारण यह बढ़ने के बजाए रसातल में जाते जा रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

रविवार 14 जनवरी को कांग्रेस ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आखिर आप इस यात्रा को कैसे देखते हैं? इसपर बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि “इससे पहले भी उन्होनें एक यात्रा निकाली थी। हम ऐसा समझते हैं कि देश में सबसे बड़ी पद यात्रा उनकी थी। लेकिन पद यात्रा के बाद यदि वह चुप रहते तो शायद उस यात्रा का कोई महत्तव होता।

उन्होनें कहा कि इनकी न्याय यात्रा का भी महत्तव समाप्त हो गया है। क्योंकी इन्होंने भगवान राम की जन्मभूमी को एक विवाद में खड़ा किया है। लंबे संघर्ष के बाद भगवान रामलला विराजमान हो रहे हैं। इसपर कांग्रेस ने एक सवाल पैदा किया है। अब यह चाहें जितनी न्याय यात्रा करें और चाहें जहां से करें। इनको कुछ नहीं मिलने वाला है। 2024 में कोई वैकेंसी खाली नहीं है। मोदी जी के नाम पर यहां वैकेंसी फुल हो चुकी है।

(रिपोर्ट: राशिद खान)

यह भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया,स्वच्छता अभियान में हिस्सा

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar