
उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। कहा जा रहा है इसी महीने के दूसरे सप्ताह में नगर निगम के चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम के इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है। एत तरीके से कहा जाए तो इन चुनावों को सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है इसलिए भाजपा इन चुनावों को लेकर अपना सारा दमखम लगाने की तैयारी में जुटी हुई है।
सीटों के आरक्षण और परिसीमन सहित मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य भी तकरीबन पूरा हो चुका है बस इसे सार्वजनिक किया जाना बाकी है। आए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने नगर निगम पालिका और नगर पंचायत हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं जिनमेंआगरा,अलीगढ़,अयोध्या,बरेली,फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर,लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज,सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। इनमें शाहजहांपुर को हाल ही में नगर निगम की श्रेणी में लाया गया है इस बार शाहजहांपुर मे नगर निगम के लिए पहली बार वोट डाले जाएंगे इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल 198 नगर पालिका परिषद और 493 नगर पंचायतें हैं। नगर निगम में मेयर यानी महापौर और पार्षदों को चुना जाता है, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद चुने जाते हैं।